Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

छत्तीसगढ़ में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट: 21 दिनों तक मेमू ट्रेन के परिचालन में बदलाव, जानें पूरी जानकारी

25/10/2026

Diwali Business Ideas: दिवाली पर रॉकेट की रफ्तार से बढ़ेगी कमाई! महज ₹10,000 में शुरू करें ये बिजनेस

25/10/2026

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा से बरसता है अमृत! जानें खीर रखने का शुभ समय

25/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 25
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री साय ने मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री साय ने मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास

    news desk2By news desk218/04/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        00 जल संरक्षण से गांवों में बढ़ेगी समृद्धि
        00 आजीविका डबरी और नए तरिया से किसानों व ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा लाभ
        रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत “नवा तरिया, आय के जरिया” के तहत प्रदेश में 500 नए तरिया (तालाब) के निर्माण का भी शिलान्यास किया। इससे जल संचयन, भूजल स्तर में वृद्धि और कृषि कार्यों के लिए सिंचाई सुविधा में सुधार होगा। इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, जल संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य किए जाएंगे।

          महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत इस महाअभियान के तहत प्रदेशभर में 10,000 आजीविका डबरी निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 15 अप्रैल 2026 तक 13,000 से अधिक डबरी निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। यह उपलब्धि अभियान की गति और प्रभावशीलता को दर्शाती है। 
          मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि जल ही जीवन और विकास का आधार है। ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ अभियान के माध्यम से हम गांव-गांव में जल संरक्षण को जन आंदोलन बना रहे हैं। इससे न केवल पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि किसानों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आजीविका डबरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन, बत्तख पालन, सिंघाड़ा उत्पादन, सब्जी उत्पादन और वृक्षारोपण जैसे विविध आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे लोगों को अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे। ग्रामीण स्तर पर इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन, बैनर, ग्राम सभाओं में जागरूकता अभियान तथा क्यूआर कोड के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी व्यापक प्रचार किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए आजीविका डबरी से जुड़े कार्यों में स्व सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। हितग्राही परिवार की महिला सदस्य का नाम नागरिक सूचना पटल में अंकित किया जा रहा है, जिससे महिलाओं की अधिकारिता और भागीदारी मजबूत हो सके।इसके तहत उन्नत तकनीक आधारित योजना निर्माण और ग्राम सभा की स्वीकृति के आधार पर कार्यों को मंजूरी दी जा रही है, जिससे पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो रही है। सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से यह अभियान ग्राम पंचायतों के समग्र विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य करेगा। “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया” महाअभियान जशपुर सहित पूरे प्रदेश में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाते हुए ग्रामीणों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में उभर रहा है।

          इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री रामप्रताप सिंह, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              छत्तीसगढ़

              छत्तीसगढ़ में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट: 21 दिनों तक मेमू ट्रेन के परिचालन में बदलाव, जानें पूरी जानकारी

              25/10/2026
              छत्तीसगढ़

              अदाणी फाउंडेशन ने चलाया हरियर स्कूल अभियान: 4,087 लोगों को पौधों का वितरण कर कराया रोपण

              24/10/2026
              छत्तीसगढ़

              CM विष्णु देव साय का आज महासमुंद-दुर्ग दौरा, कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल

              24/10/2026
              खेल

              छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से दी शिकस्त, महिला मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस का जलवा

              23/10/2026
              छत्तीसगढ़

              राष्ट्रपति मुर्मू आज जगदलपुर दौरे पर: मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

              23/10/2026
              छत्तीसगढ़

              छत्तीसगढ़ विधानसभा होगी पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस, विधायकों की टेबल पर लगेंगे टैबलेट

              22/10/2026
              Add A Comment

              Comments are closed.

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              Karwa Chauth Chura Design: करवाचौथ पर चाहिए स्टाइलिश लुक? चूड़ा सेट के इन 5 लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें नजर

              15/10/20263 Views

              LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

              12/10/20263 Views
              Don't Miss

              छत्तीसगढ़ में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट: 21 दिनों तक मेमू ट्रेन के परिचालन में बदलाव, जानें पूरी जानकारी

              By News Desk25/10/20260

              रायपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर…

              Diwali Business Ideas: दिवाली पर रॉकेट की रफ्तार से बढ़ेगी कमाई! महज ₹10,000 में शुरू करें ये बिजनेस

              25/10/2026

              Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा से बरसता है अमृत! जानें खीर रखने का शुभ समय

              25/10/2026

              अदाणी फाउंडेशन ने चलाया हरियर स्कूल अभियान: 4,087 लोगों को पौधों का वितरण कर कराया रोपण

              24/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.