Author: News Desk
मनोरंजन। ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाने से रातोंरात मशहूर हुईं सिंगर और ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने शादी के करीब 6 महीने बाद फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की है। पूजा ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो पोस्ट करते हुए अपने नए सफर की झलक दिखाई। वीडियो में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके घर जल्द ही नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है। भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? यमराज और यमुना से जुड़ी है…
कोरबा: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) के दीपका मेगा प्रोजेक्ट क्षेत्र में बुधवार को खनन कार्य में लगे निजी कंपनी कलिंगा कमर्शियल के एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया। करीब दो करोड़ रुपये कीमत का डंपर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से समय रहते वाहन से बाहर निकल जाने के कारण जनहानि नहीं हुई। इंजन से अचानक निकलने लगा धुआं बताया जा रहा है कि डंपर खदान के भीतर परिचालन में था। इसी दौरान इंजन से अचानक…
नई दिल्ली। पृथ्वी की कक्षा में लगातार बढ़ रहे अंतरिक्ष मलबे से निपटने के लिए भारत ने बड़ी पहल की है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2030 तक भारतीय अंतरिक्ष गतिविधियों को ‘डेब्रिस फ्री’ बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए ‘स्वच्छ स्पेस मिशन’ के तहत अंतरिक्ष में मौजूद कचरे को कम करने और भविष्य में नए मलबे के निर्माण को रोकने पर काम किया जाएगा। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस महत्वाकांक्षी विजन की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में दिवाली पर 4670 परिवारों को मिली पक्के घर की सौगात, साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा…
धर्म डेस्क : धनतेरस का पर्व आज 6 नवंबर को मनाया जा रहा है। इसी दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होती है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व धन, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल, तांबे के बर्तन और अन्य कीमती वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। कई जगहों पर इस दिन झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें इस दिन खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इन वस्तुओं की खरीदारी शुभ…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी गरीब परिवारों के लिए इस बार की दिवाली खुशियों की सौगात लेकर आई है। साय सरकार के प्रयासों से प्रदेश के हजारों जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार होने जा रहा है। दीपावली के अवसर पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 4,670 नए आवासों को मंजूरी दी है। ये आवास लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) घटक के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं। Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज! यह मंजूरी प्रदेश के 27 जिलों के 84…
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री का अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने मांदर की थाप पर पारंपरिक नर्तक दलों के साथ कदम मिलाए और जमकर थिरके। इससे पहले उन्होंने करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। Pension Rule: 40% पेंशन मिलेगी एकमुश्त, 15 साल बाद फिर बहाल होगी पूरी पेंशन, सरकार ने दी अहम जानकारी महोत्सव में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम देखने…
Pension Rule: 40% पेंशन मिलेगी एकमुश्त, 15 साल बाद फिर बहाल होगी पूरी पेंशन, सरकार ने दी अहम जानकारी
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए पेंशन कम्यूटेशन को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। सरकार ने पेंशन का एक हिस्सा एकमुश्त लेने से जुड़े नियमों को स्पष्ट किया है। इसके तहत कर्मचारी अपनी मासिक पेंशन का अधिकतम 40 फीसदी हिस्सा कम्यूट करा सकते हैं। इसके बदले उन्हें एकमुश्त राशि दी जाती है और हर महीने मिलने वाली पेंशन में उतनी कटौती होती है। हालांकि, यह कटौती स्थायी नहीं होती। नियमानुसार 15 साल पूरे होने के बाद कम्यूट किया गया पेंशन का हिस्सा दोबारा बहाल कर दिया जाता है। केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन कम्यूटेशन) नियम, 1981 के…
दिवाली। रोशनी और खुशियों का त्योहार दिवाली हर किसी के लिए खास होता है। इस मौके पर लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी झालरों, LED लाइट्स और आकर्षक सजावटी सामान से सजाते हैं। लेकिन अगर त्योहार की शाम अचानक इलेक्ट्रिक झालर या LED लाइट खराब हो जाए, तो सजावट का मजा किरकिरा हो सकता है। हालांकि, ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिना बिजली वाली झालरों के भी आप अपने घर को खूबसूरत और रोशन बना सकते हैं। इसके लिए कुछ आसान और पारंपरिक डेकोरेशन आइडियाज अपना सकते हैं। IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार!…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया। नवा रायपुर में आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ की 26वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, शिक्षा, जनजातीय उत्थान और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मान प्रदान किया गया। राज्य अलंकरण समारोह में प्रदेश की प्रतिभाओं और संस्थाओं के योगदान को पहचान देते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं, किसे कौन-सा पुरस्कार…
IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने भी कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया। इसी बीच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी शानदार फील्डिंग से मैदान पर ऐसा कमाल दिखाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। 39 साल की उम्र में भी रोहित की फुर्ती देखने लायक रही। उन्होंने शानदार डाइव लगाकर गेंद पकड़ी और सटीक…

