बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म ‘SAMUK’ को लेकर चर्चा में हैं। इस साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर में अभिनेता एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार, 16 नवंबर को इसका मोशन पोस्टर जारी कर अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक सामने ला दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
छठ महापर्व पर CM साय ने पत्नी कौशल्या संग की पूजा, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
जंगल में बंदूक लेकर नजर आए अक्षय कुमार
फिल्म के जारी मोशन पोस्टर में सबसे पहले एक रहस्यमयी और खतरनाक जीव की झलक दिखाई देती है। इसके बाद सूट-बूट पहने अक्षय कुमार जंगल में बंदूक थामे एक्शन मोड में नजर आते हैं। उनका यह अंदाज फिल्म की रोमांचक और रहस्यमयी दुनिया की झलक पेश करता है।
मोशन पोस्टर में फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसके विजुअल्स ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इससे पहले अक्षय कुमार और फिल्म के निर्देशक कनिष्क वर्मा ने भी सोशल मीडिया पर कुछ रहस्यमयी पोस्ट साझा किए थे।
मई 2027 में सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
निर्माताओं ने मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। ‘SAMUK’ 28 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि मेकर्स ने सुबह 11:07 बजे एक रहस्यमयी संदेश साझा किया था, जिसमें दोपहर 2:07 बजे बड़े खुलासे का संकेत दिया गया था। इसके बाद फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया।
फिल्म में नहीं होगा VFX का इस्तेमाल
निर्माताओं के मुताबिक, ‘SAMUK’ में किसी भी तरह के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। फिल्म को वास्तविक अनुभव के साथ पेश करने की तैयारी है।
इस फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह अपने बैनर सनशाइन पिक्चर्स के तहत कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के जरिए अक्षय कुमार और विपुल शाह करीब 13 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है।
छठ महापर्व पर CM साय की बड़ी सौगात, जशपुर को 23 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की मिली सौगात
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में रुक्मिणी मैत्र, विनीत कुमार सिंह, रजत कपूर, बनिता संधू और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक कलाकारों के किरदारों से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।
फिलहाल फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर सस्पेंस बरकरार है। अब दर्शकों को इसके अगले अपडेट और ट्रेलर का इंतजार रहेगा।



