Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस

22/09/2026

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

22/09/2026

नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत

21/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 23
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता
    देश दुनियां

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

    news desk2By news desk225/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        नई दिल्ली, । जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के बीच आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को भेज दिया है। प्रधान ने कहा कि राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

        सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं।

        उन्होंने लिखा कि भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं। 3 मई को हुई नीट यूजी की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई। भारत सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद्द किया और पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई। इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी मोड में करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान हमारी प्रमुख प्राथमिकता यह रही कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की जाए। इसके लिए सरकार का समग्र दृष्टिकोण के तहत काम किया गया। इसमें भारत सरकार के साथ राज्य सरकार, विशेषकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही छात्रों, अभिभावक और माता-पिता के सहयोग से 21 जून को यह परीक्षा पूर्ण हुई।

        धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि पहले ही दिन से, इस पर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा। मेरा यह संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे। किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। 16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणाम संतोषजनक रहे जिसमें गरीब पृष्ठभूमि से आए कई मेधावी छात्रों को भी सफलता मिली, परंतु इस दौरान भी कई छात्रों को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मन अत्यंत व्यथित हुआ। मैं सदैव हमारे प्रजातंत्र की शक्ति में अटूट विश्वास रखने वाला रहा हूं तथा युवाओं की आकांक्षाओं, सपनों और अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता आया हूं। वे केवल भारत का भविष्य ही नहीं हैं, बल्कि एक नए और विकसित भारत के वाहक, निर्माता और भविष्य के शिल्पकार भी हैं।

        जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवा शक्ति ही इस देश की असली ताकत है। देश की युवा शक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है। जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ न उठाएं। देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री मोदी को भेज दिया है।

        उन्होंने लिखा कि मैं प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। साथ ही, मंत्रिपरिषद के अपने सभी सम्मानित सहयोगियों, मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उन सभी व्यक्तियों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनके साथ मुझे कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं इसके लिए सदैव समर्पित रहूंगा। प्रभु श्रीजगन्नाथ के आशीर्वाद से मैं भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हर संभव रूप में स्वयं को समर्पित रखूंगा।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            देश दुनियां

            मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भव्य महा कुंभाभिषेक संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

            17/09/2026
            देश दुनियां

            यूपीआई को वैश्विक बनाने की दिशा में भारत का अगला कदम, भुगतान से आगे बढ़कर क्रेडिट, बीमा और निवेश पर देना होगा जोर: पीएम मोदी

            09/09/2026
            देश दुनियां

            नेपाल त्रासदी : अबतक 768 शव बरामद, लापता लोगों की संख्या 2500 के पार

            30/08/2026
            देश दुनियां

            उत्तर कोरिया का पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण हमारा लक्ष्य: अमेरिका

            27/08/2026
            देश दुनियां

            कंगना रनौत ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की धांधली पर कहा, हमारे ‘जेन-जी’ सच में हर तरह की तकलीफ झेल रहे हैं

            06/08/2026
            देश दुनियां

            राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी, शीर्ष अदालत में अब न्यायधीशों की संख्या होगी 38

            05/08/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस

            By news desk222/09/20260

            रायपुर, 22 सितम्बर 2026/केन्द्रीय कैबिनेट सचिव श्री टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी…

            माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            22/09/2026

            नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत

            21/09/2026

            सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

            20/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.