Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

29/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

29/09/2026

न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

29/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » भारत–न्यूजीलैंड एफटीए से आयुष को मिला वैश्विक विस्तार, खुले नए अवसर
    देश दुनियां

    भारत–न्यूजीलैंड एफटीए से आयुष को मिला वैश्विक विस्तार, खुले नए अवसर

    news desk2By news desk201/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पारंपरिक चिकित्सा और समग्र स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में भारत की वैश्विक पहुंच के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। यह समझौता आयुष प्रणालियों को अंतरराष्ट्रीय सहयोग के एक नए फ्रेमवर्क के केंद्र में स्थापित करता है। यह भविष्योन्मुखी समझौता न केवल भारत के व्यापारिक दायरे का विस्तार करता है, बल्कि पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के लिए वैश्विक मान्यता, गतिशीलता और संस्थागत सहयोग के अभूतपूर्व अवसर भी प्रदान करता है। इस ऐतिहासिक समझौते पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक और ज्ञान-आधारित साझेदारियों को और गहरा करने की साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

        स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा में पहली समर्पित व्यवस्था

        इस एफटीए के तहत पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत के साथ एक समर्पित स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा अनुबंध पर सहमति व्यक्त की है। इसके माध्यम से आयुर्वेद, योग और अन्य पारंपरिक चिकित्सा सेवाओं के व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा। यह प्रावधान भारत की समृद्ध आरोग्य परंपरा को औपचारिक वैश्विक मान्यता देता है। साथ ही, इसमें आयुष और न्यूजीलैंड की जनजातीय ‘माओरी’ स्वास्थ्य पद्धतियों को भी समकालीन और वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक स्वास्थ्य समाधान के रूप में मान्यता देने की दिशा शामिल है।

        आयुष सेवाओं के लिए नए वैश्विक अवसर

        यह समझौता सेवा क्षेत्र में बाजार पहुंच को व्यापक बनाता है, जिससे भारतीय आयुष चिकित्सकों, संस्थानों और सेवा प्रदाताओं के लिए न्यूजीलैंड में नए अवसर खुलते हैं। आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इससे निवारक और समग्र स्वास्थ्य देखभाल मॉडलों में भारत की भूमिका और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

        चिकित्सा पर्यटन और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा

        इस समझौते के तहत चिकित्सा पर्यटन, संस्थागत साझेदारी और अनुसंधान सहयोग को भी नई गति मिलने की संभावना है। यह भारत के आयुष तंत्र के अंतरराष्ट्रीय विस्तार को मजबूती देगा और पारंपरिक ज्ञान आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में मदद करेगा।

        पेशेवरों के लिए रोजगार और गतिशीलता के नए रास्ते

        एफटीए के माध्यम से कुशल भारतीय पेशेवरों के लिए नियोजित मार्ग खोले गए हैं। एक विशेष वीजा कोटा के तहत आयुष चिकित्सकों, योग प्रशिक्षकों और अन्य सांस्कृतिक एवं ज्ञान क्षेत्र के पेशेवरों को न्यूजीलैंड में लंबी अवधि तक कार्य करने की सुविधा मिलेगी। यह प्रावधान भारत को पारंपरिक ज्ञान आधारित सेवाओं के वैश्विक आपूर्तिकर्ता के रूप में और मजबूत करता है।

        पारंपरिक ज्ञान में संस्थागत सहयोग को मजबूती

        यह समझौता आयुष और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों में तकनीकी सहयोग को संस्थागत रूप देता है। शिक्षा, प्रशिक्षण, मानक विकास और आरोग्य सेवाओं में दीर्घकालिक साझेदारी की नींव रखी गई है। यह पारंपरिक चिकित्सा को आधुनिक व्यापार ढांचे में एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

        वैश्विक स्वास्थ्य सेवा में आयुष की मजबूत भूमिका

        भारत-न्यूजीलैंड एफटीए आयुष को राष्ट्रीय विरासत से वैश्विक स्वास्थ्य सेवा की मुख्यधारा में ले जाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है। यह समझौता न केवल अंतरराष्ट्रीय बाजारों को खोलता है, बल्कि पेशेवरों को सक्षम बनाता है और अंतर-सांस्कृतिक सहयोग को भी बढ़ावा देता है। इसके माध्यम से आयुष को वैश्विक कल्याण और समग्र स्वास्थ्य के एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित करने का भारत का दृष्टिकोण और अधिक सशक्त हुआ है।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            देश दुनियां

            मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भव्य महा कुंभाभिषेक संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

            17/09/2026
            देश दुनियां

            यूपीआई को वैश्विक बनाने की दिशा में भारत का अगला कदम, भुगतान से आगे बढ़कर क्रेडिट, बीमा और निवेश पर देना होगा जोर: पीएम मोदी

            09/09/2026
            देश दुनियां

            नेपाल त्रासदी : अबतक 768 शव बरामद, लापता लोगों की संख्या 2500 के पार

            30/08/2026
            देश दुनियां

            उत्तर कोरिया का पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण हमारा लक्ष्य: अमेरिका

            27/08/2026
            देश दुनियां

            कंगना रनौत ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की धांधली पर कहा, हमारे ‘जेन-जी’ सच में हर तरह की तकलीफ झेल रहे हैं

            06/08/2026
            देश दुनियां

            राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी, शीर्ष अदालत में अब न्यायधीशों की संख्या होगी 38

            05/08/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

            By news desk229/09/20260

            बिलासपुर ब्रांड के 125 वर्षों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पुनर्निर्माण, जिसमें अतिरिक्त स्कॉच…

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026

            राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

            28/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.