Device Care in Summer Season: गर्मियों का मौसम आ चुका है और जल्द ही बढ़ती गर्मी का असर देखने को मिलने वाला है। गर्मियों में फोन, लैपटॉप और टैबलेट जैसी डिवाइस जल्दी गर्म हो जाती हैं, जिससे उनकी परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ पर असर पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्मियों में तापमान का बढ़ना सिर्फ हमारे लिए ही नहीं, बल्कि हमारी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के लिए भी काफी चैलेंजिंग होता है। लिथियम-आयन बैटरी और प्रोसेसर गर्मी के प्रति काफी सेंसेटिव होते हैं तो गर्मियों में इनकी सही देखरेख करना बेहद जरूरी होता है। सही देखभाल से आप इन्हें लंबे समय तक सेफ रख सकते हैं। यहां इसके लिए आसान और काम के टिप्स बताए गए हैं-फोन, लैपटॉप, टैबलेट को सीधी धूप से बचाएं
सबसे बेसिक नियम तो यह है कि अपनी डिवाइस को कभी भी सीधी धूप में न रखें। घर या ऑफिस में भी फोन या लैपटॉप को ऐसी खिड़की के पास न रखें जहां से तेज धूप आ रही हो। इसके अलावा इसे कार में भी ना छोड़े क्योंकि तपती गर्मी में कार का तापमान 50 डिग्री सेंटीग्रेट से ऊपर जा सकता है, ये बैटरी को हमेशा के लिए खराब कर सकता है।
चार्जिंग के दौरान भी रहें सतर्क
चार्जिंग के प्रोसेस में पहले से ही गर्मी पैदा होती है और बाहरी गर्मी इसे खतरनाक लेवल तक ले जा सकती है। अगर फोन चार्ज करते समय गर्म हो रहा है, तो उसका केस या कवर हटा दें। लैपटॉप या फोन को कभी भी सॉफ्ट सतह पर रखकर चार्ज न करें, क्योंकि यह गर्मी को सोख लेते हैं और वेंटिलेशन रोक देते हैं। हमेशा सख्त और सपाट सतह जैसे टेबल या स्टूल का यूज करें। फोन, टैबलेट को भी सारी रात चार्जिंग में लगाकर ना छोड़ें।सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन का ध्यान रखें जैसे कुछ गैरजरूरी ऐप्स बंद रखें। बैकग्राउंड ऐप्स कम करें और डिवाइस को अपडेटेड रखें
लैपटॉप के लिए एयरफ्लो है जरूरी
लैपटॉप के सभी वेंट्स को खुला रखना सबसे जरूरी है तो लैपटॉप के वेंट्स को ब्लॉक न होने दें। ये तय करें कि लैपटॉप के पंखों में धूल न जमी हो। धूल हवा के बहाव को रोक देती है। डस्ट (धूल) डिवाइस के पोर्ट और फैन में जमा हो जाती है तो समय-समय पर माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें। अगर आपको भारी काम करना ही है तो एक एक्सटर्नल कूलिंग पैड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
ज्यादा टेंप्रेचर पर भारी टास्क से बचें
सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन का ध्यान रखें जैसे कुछ गैरजरूरी ऐप्स बंद रखें। बैकग्राउंड ऐप्स कम करें और डिवाइस को अपडेटेड रखें। या जब आप बाहर हों या टेंप्रेचर ज्यादा हो तो अपनी डिवाइस पर बहुत ज्यादा प्रेशर न डालें। गर्मी में लंबे समय तक भारी गेम्स खेलने से प्रोसेसर ओवरहीट हो सकता है। स्क्रीन की हाई ब्राइटनेस भी ज्यादा बैटरी खर्च करती है और हीट पैदा करती है। उन ऐप्स को बंद कर दें जिनकी जरूरत नहीं है, ताकि प्रोसेसर पर लोड कम रहे।
कवर/केस का सही इस्तेमाल करें
मोटे या रबर केस आपके लैपटॉप, टैबलेट या फोन में गर्मी को फंसा सकते हैं तो ज्यादा गर्म होने पर केस हटा दें और इसे ठंडी होने दें।
डिवाइस ज्यादा गर्म होने पर क्या करना चाहिए?
अगर आपकी डिवाइस Overheating Warning दिखा रही है या छूने में बहुत गर्म लग रही है तो तुरंत स्विच ऑफ कर दें यानी इसे कुछ देर के लिए पूरी तरह बंद कर दें। डिवाइस को उसके कवर से बाहर निकालें। इसे पंखे या AC के सामने रखें लेकिन इसे कभी भी फ्रिज या फ्रीजर में न डालें। टेंप्रेचर में अचानक बड़े बदलाव से डिवाइस के अंदर नमी (Condensation) बन सकती है, जो इसे अंदर से बर्बाद कर देगी। अगर आपका फोन बार-बार बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है, तो बैटरी या ऐप्स में समस्या हो सकती है, ऐसे में सर्विस सेंटर चेक कराना बेहतर रहेगा।
कुछ गलतियों से आपको बचना चाहिए
फोन, टैबलेट, लैपटॉप में फास्ट चार्जिंग का लगातार इस्तेमाल करना इसकी ओरिजनल चार्जिंग कैपिसिटी पर असर डाल सकता है और इसे जल्दी गर्म कर सकता है। नकली या लोकल चार्जर के उपयोग करने को हमेशा से हतोत्साहित किया जाता रहा है तो इसका ध्यान रखें। आपकी डिवाइस में हीट होने पर भी गेमिंग या अन्य हैवी यूज जारी रखना इसको जल्द खराब कर सकता है।

