Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

30/09/2026

वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम देकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे

30/09/2026

डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

29/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » रायपुर निगम में 100 फेरी वालों की हुई बैठक, मौदहापारा संडे बाजार में नियम पालन के निर्देश
    छत्तीसगढ़

    रायपुर निगम में 100 फेरी वालों की हुई बैठक, मौदहापारा संडे बाजार में नियम पालन के निर्देश

    news desk2By news desk218/02/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      संडे बाजार केके मार्ग में मौदहापारा पुलिस थाना के सामने से मस्जिद के सामने मार्ग किनारे निर्धारित सफेद रोड़ मार्किंग के भीतर लगाया जायेगा, सुबह 10 बजे तक बाजार लगाया जा सकेगा 

        महापौर के निर्देश पर नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा ने लगभग 100 फेरी वालों की बैठक लेकर उन्हें जनहित में सुचारु व्यवस्था बनाने रायपुर नगर निगम और यातायात पुलिस को सहयोग देने की अपील की 

        रायपुर – राजधानी शहर रायपुर में लगाया जाने वाला मौदहापारा संडे बाजार हेतु सभी व्यापारियो को पहचान पत्र अपने पास रखना अनिवार्य कर दिया गया है। स्थानीय व्यापारियो को बाजार में व्यापार करने की अनुमति दी जायेगी। मौदहापारा संडे बाजार राजधानी शहर में केके मार्ग मौदहापारा में पुलिस थाना के सामने से मौदहापारा मस्जिद के सामने तक मार्ग के किनारे सफेद रोड़ मार्किंग के भीतर लगाया जायेगा। मौदहापारा संडे बाजार साप्ताहिक रूप से नई व्यवस्था के अंतर्गत सुबह 10 बजे तक लगाया जा सकेगा। मौदहापारा संडे बाजार में आने वाले नागरिको के लिए वाहन पार्किंग स्थल दुर्गा कालेज के समीप श्री महाबीर गौशाला काम्पलेक्स को निर्धारित किया गया है। सडक पर सामान रखना संडे बाजार में व्यापारियो के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
        आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देशानुसार नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, नगर निवेशक श्री आभास मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू, जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता श्री नीतीश झा सहित यातायात पुलिस नगर निगम नगर निवेश विभाग, जोन 2 नगर निगम बाजार विभाग के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में साप्ताहिक मौदहापारा संडे बाजार में व्यवसाय करने वाले लगभग 100 फेरी वालो की बैठक ली। श्री मनोज वर्मा ने फेरी वालो को शहर हित में जनसुविधा की दृष्टि से मौदहापारा संडे बाजार की सुचारू व्यवस्था कायम करने रायपुर नगर पालिक निगम और यातायात पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।
        नगर निगम नगर निवेशक श्री आभास मिश्रा ने सभी फेरी वालो को जनहित में जनसुविधा हेतु मौदहापारा संडे बाजार का सुव्यवस्थित संचालन राजधानी शहर में करने लोककल्याण हेतु निर्धारित नई नियमावली की जानकारी दी। सुबह 10 बजे तक व्यवसाय करने की स्थानीय व्यापारियो को अनिवार्य रूप से अपनी आईडी साथ रखने पर और निर्धारित सफेद रोड मार्किंग के भीतर बैठकर व्यवसाय करने एवं किसी भी हालत में सामान को सडक पर नहीं रखने पर नियमानुसार अनुमति दी जायेगी। सभी फेरी वालो से अपील की गई कि मौदहापारा संडे बाजार में कचरा इधर-उधर ना फेंके सफाई व्यवस्था बनाये रखे। इस बात का भी ध्यान सभी फेरी वाले रखे कि मौदहापारा संडे बाजार क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या ना आए और नागरिको को यातायात की समस्या का सामना ना करना पड़े। संडे बाजार के दौरान वाहन पार्किंग की व्यवस्था मौदहापारा में दुर्गा कालेज के समीप श्री महाबीर गौशाला काम्पलेक्स में व्यवस्था कायम करने जनसुविधा हेतु किये जाने की जानकारी फेरी वालो को दी गई।
        एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला ने कहा कि राजधानी शहर रायपुर में मौदहापारा संडे बाजार का जनहित में जनसुविधा हेतु सुव्यवस्थित सुचारू संचालन सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देकर किये जाने सभी फेरी वालो का सकारात्मक सहयोग नगर निगम एवं यातायात पुलिस को अपेक्षित है। यातायात जाम होने, गंदगी फैलाया जाना पाये जाने, अव्यवस्थित वाहन पार्किंग होने जनता को असुविधा होने की स्थिति में नगर निगम रायपुर के साथ मिलकर यातायात पुलिस प्रशासन व्यवस्था कायम करने नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने बाध्य होगा। इसके लिए अव्यवस्था फैलाने वाले स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।

        https://pratidinrajdhani.in/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260218-WA0026.mp4
        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            छत्तीसगढ़

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026
            छत्तीसगढ़

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026
            छत्तीसगढ़

            वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

            27/09/2026
            छत्तीसगढ़

            बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा

            27/09/2026
            छत्तीसगढ़

            बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

            27/09/2026
            छत्तीसगढ़

            सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा

            26/09/2026
            Add A Comment

            Comments are closed.

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

            By news desk230/09/20260

            *गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन* *पहले दिन खिलाड़ियों का…

            वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम देकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे

            30/09/2026

            डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

            29/09/2026

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.